सफलता मुल के मंत्र

सफलता🏆💪 के मंत्र 

-✍️ कुछ महत्वपूर्ण टिप्स... 

 1:- जीवन में वो ही व्यक्ति असफल होते है, जो सोचते है पर करते नहीं । 

 2 :- भगवान के भरोसे मत बैठिये क्या पता भगवान आपके भरोसे बैठा हो… 

 3 :- सफलता का आधार है सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास !!! 

 4 :- अतीत के ग़ुलाम नहीं बल्कि भविष्य के निर्माता बनो… 

 5 :- मेहनत इतनी खामोशी से करो की सफलता शोर मचा दे… 

 6 :- कामयाब होने के लिए अकेले ही आगे बढ़ना पड़ता है, लोग तो पीछे तब आते है जब हम कामयाब होने लगते है. 

 7 :- छोड़ दो किस्मत की लकीरों पे यकीन करना, जब लोग बदल सकते हैं तो किस्मत क्या चीज़ है… 

 8 :- यदि हार की कोई संभावना ना हो तो जीत का कोई अर्थ नहीं है… 

 9 :- समस्या का नहीं समाधान का हिस्सा बने… 

 10 :- जिनको सपने देखना अच्छा लगता है उन्हें रात छोटी लगती है और जिनको सपने पूरा करना अच्छा लगता है उनको दिन छोटा लगता है… 

 11 :- आप अपना भविष्य नहीं बदल सकते पर आप अपनी आदतें बदल सकते है और निशचित रूप से आपकी आदतें आपका भविष्य बदल देगी ! 

 12 :- एक सपने के टूटकर चकनाचूर हो जानें के बाद दूसरा सपना देखने के हौसले को ज़िंदगी कहते है !!! 

 13 :- वो सपने सच नहीं होते जो सोते वक्त देखें जाते है, सपने वो सच होते है जिनके लिए आप सोना छोड़ देते है… 

 14 :- सफलता का चिराग परिश्रम से जलता है !!! 

 15 :- जिनके इरादे बुलंद हो वो सड़कों की नहीं आसमानो की बातें करते है… 

 16 :- सत्य परेशान हो सकता है पराजित नहीं… 

 17 :- मैं तुरंत नहीं लेकिन निश्चित रूप से जीतूंगा… 

 18 :- सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगें लोग… 

 19 :- आशावादी हर आपत्तियों में भी अवसर देखता है और निराशावादी बहाने !!! 

 20 :- आप में शुरू करने की हिम्मत है तो, आप में सफल होने के लिए भी हिम्मत है… 21 :- सच्चाई वो दिया है जिसे अगर पहाड़ की चोटी पर भी रख दो तो बेशक रोशनी कम करे पर दिखाई बहुत दूर से भी देता है. 

 22 :- संघर्ष में आदमी अकेला होता है, सफलता में दुनिया उसके साथ होती है ! जिस जिस पर ये जग हँसा है उसी उसी ने इतिहास रचा है. 

 23 :- खोये हुये हम खुद है और ढूढ़ते ख़ुदा को है !!! 

 24 :- कामयाब लोग अपने फैसले से दुनिया बदल देते है और नाकामयाब लोग दुनिया के डर से अपने फैसले बदल लेते है… 

 25 :- भाग्य को और दूसरों को दोष क्यों देना जब सपने हमारे है तो कोशिशें भी हमारी होनी चाहियें !!! 

 26 :- यदि मनुष्य सीखना चाहे तो उसकी प्रत्येक भूल उसे कुछ न कुछ सिखा देती है !!! 

 27 :- झूठी शान के परिंदे ही ज्यादा फड़फड़ाते है तरक्की के बाज़ की उड़ान में कभी आवाज़ नहीं होती… 

 28 :- समस्या का सामना करें, भागे नहीं, तभी उसे सुलझा सकते हैं… 

 29 :- परिवर्तन से डरना और संघर्ष से कतराना मनुष्य की सबसे बड़ी कायरता है. 

 30 :- सुंदरता और सरलता की तलाश चाहे हम सारी दुनिया घूम के कर लें लेकिन अगर वो हमारे अंदर नहीं तो फिर सारी दुनिया में कहीं नहीं है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Pearlvine international in hindi

Pearlvine International